Home / News / आसीम मलिक बने भाकियू (टिकैत) के प्रदेश महासचिव, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

आसीम मलिक बने भाकियू (टिकैत) के प्रदेश महासचिव, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

अकरम अली

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने प्रमुख किसान नेता आसीम मलिक को प्रदेश महासचिव तथा जहीर तुर्की को प्रदेश सचिव (संगठन मंत्री) के पद पर मनोनीत किया है! वहीं महात्मा गांधी फाउंडेशन के संस्थापक फिरोज खान को भाकियू (टिकैत) का उत्तराखंड प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि आसीम मलिक पिछले एक दशक से किसान आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भाकियू वर्मा में प्रदेश महासचिव के रूप में कार्य करते हुए किसानों की आवाज को बुलंद किया। हाल ही में उन्होंने अपने साथियों जहीर तुर्की और फिरोज खान के साथ भाकियू (टिकैत) की सदस्यता ग्रहण की थी।
आसीम मलिक की किसानों के प्रति निष्ठा जमीनी जुड़ाव और संघर्षशील नेतृत्व को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने भी फिरोज खान की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि नई टीम संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी! नवनियुक्त प्रदेश महासचिव आसीम मलिक ने कहा कि भाकियू (टिकैत) देश का सबसे बड़ा और मजबूत किसान संगठन है। इसका हिस्सा बन्ना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ किसानों की समस्याओं, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए समर्पित रहूंगा! संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आसीम मलिक को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का समाधान नई दिशा में आगे बढ़ेगा!

[post-views]
Share
Now