रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – दिनांक 06 नवम्बर 2025 को अपरान्ह 03:00 बजे तहसील मऊ के अन्तर्गत महिला घाट, यमुना पुल के नीचे यमुना नदी में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत रिवर रैचिंग कार्यक्रम में उच्च गुणवत्ता युक्त भारतीय मेजर कार्प (रोहू, कतला एवं नैन) 80 से 100 mm साइज का 2.00 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं संचय किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अविनाश चन्द्र द्विवेदी, विधायक मानिकपुर, जयप्रकाश पाण्डेय, नि० ब्लाक प्रमुख मऊ, प्रेमचन्द्र निषाद, जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी चित्रकूट, पारुल सिंह, नायब तहसीलदार मऊ के साथ विभागीय अधिकारी सुश्री भानु चन्द्रा, सहायक निदेशक मत्स्य चित्रकूट के साथ मत्स्य विभाग के कर्मचारी, जनपद के मत्स्य पालक एवं मत्स्य गतिविधियों से जुड़े हुए लोग भी उपस्थित रहे।
चित्रकूट – महिला घाट यमुना नदी में प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत रिवर रैचिंग कार्यक्रम संपन्न






