Home / News / बखरी में गौ-वंश के लिए लंपी रोग रोधी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, विधायक सूर्यकांत पासवान ने की शुरुआत

बखरी में गौ-वंश के लिए लंपी रोग रोधी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, विधायक सूर्यकांत पासवान ने की शुरुआत

बखरी, 15 जुलाई गौ-वंश को लंपी स्किन डिजीज गांठदार त्वचा रोग से बचाने के लिए बखरी प्रखंड में 15 जुलाई से विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्घाटन बखरी के विधायक श्री सूर्यकांत पासवान ने किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान क्षेत्र की पशुधन सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह निःशुल्क टीकाकरण अभियान 30 जुलाई तक चलेगा, जिसमें बखरी क्षेत्र की सभी गायों को लंपी रोग से सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीके लगाए जाएंगे। विधायक श्री पासवान ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र का कोई भी गांव या पशुपालक इस अभियान से वंचित न रह जाए। लंपी स्किन डिजीज क्या है? लंपी रोग एक विषाणु जनित संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से मवेशियों को प्रभावित करती है। इसके लक्षणों में त्वचा पर गांठें बनना, तेज बुखार जो 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है , दूध उत्पादन में गिरावट और कमजोरी शामिल हैं। यह रोग पशुओं की जान तक ले सकता है यदि समय रहते रोकथाम न की जाए। टीकाकरण ही है एकमात्र उपाय पशु चिकित्सक डॉ. पीयूष कुमार ने जानकारी दी कि लंपी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र प्रभावी उपाय है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने मवेशियों का समय पर टीकाकरण कराएं और किसी भी प्रकार की लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पशुपालक, पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और विधायक द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की सराहना की। लंपी रोग के लक्षण दिखें तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करें

Tagged:
[post-views]
Share
Now