Home / News / “हाडोती गौरव अवाॅर्ड” से सम्मानित होंगी झालावाड़ की चार प्रतिभाएं

“हाडोती गौरव अवाॅर्ड” से सम्मानित होंगी झालावाड़ की चार प्रतिभाएं

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ , झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया और सरखेड़ी सरपंच ईश्वर सिंह सम्राट ,अंगतजीत सिंह को, “हाड़ौती गौरव अवॉर्ड ” से सम्मानित किया जाएगा ईश्वर सिंह को यह अवॉर्ड “वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग “में गोल्ड मेडल जीतकर भारत के गौरव ,प्रतिष्ठा और सम्मान को वैश्विक स्तर बढ़ाने हेतु दिया जाएगा
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने झालावाड़ के नाम कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं उन्होंने 2 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया तथा कई योजनाओं में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाया
वही जिला पुलिस अधीक्षक ने भी जिले में “ऑपरेशन दिव्य प्रहार ” करके अपराधियों में भय और आम जन में विश्वास स्थापित किया है
जबकि अंगदजीत सिंह ने महज 10 वर्ष की उम्र में 100 कि. ग्रा. वजन उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है

Tagged:
[post-views]
Share
Now