Home / News / अंकित भंडारी मामले में जंतर मंतर से दून के परेड ग्राउंड तक जबरदस्त प्रदर्शन

अंकित भंडारी मामले में जंतर मंतर से दून के परेड ग्राउंड तक जबरदस्त प्रदर्शन

दिल्ली से संवाददाता अहमद कुरैशी की रिपोर्ट
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में आज राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की और कथित रूप से शामिल वीआईपी की तुरंत गिरफ्तारी तथा दोषियों को फांसी की सजा देने की अपील की।यह प्रदर्शन महानगर दिल्ली उत्तराखंड प्रवासी संघठन के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड से जुड़े कई सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक नेता और आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्लेकार्ड्स और नारों के माध्यम से सरकार पर आरोप लगाया कि जांच में पारदर्शिता की कमी है और प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।प्रदर्शन में मौजूद एक कार्यकर्ता ने कहा,
“अंकिता को ‘स्पेशल सर्विसेज’ के लिए दबाव डाला गया था। अब एक व्हिसलब्लोअर ने वीआईपी का नाम भी उजागर किया है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से अपील करते हैं कि सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि कोई भी शक्तिशाली व्यक्ति बचे नहीं।”मामले की पृष्ठभूमिअंकिता भंडारी (19 वर्षीय) 2022 में पौड़ी जिले के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं। सितंबर 2022 में उनकी लापता होने के बाद पुलिस जांच में पता चला कि रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य (पूर्व भाजपा नेता के बेटे), सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता और प्रबंधक सौरभ भास्कर ने मिलकर उनकी हत्या की और शव नहर में फेंक दिया। तीनों ने हत्या कबूल ली और अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है।हालांकि, हाल ही में नए दावों (जैसे अभिनेत्री उर्मिला सनावर के वीडियो और ऑडियो) से कथित वीआईपी (जिसका नाम ‘गट्टू’ या दुष्यंत सिंह गौतम जैसा बताया गया) की संलिप्तता का मुद्दा फिर उछला है। उत्तराखंड पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि जांच में कोई वीआईपी शामिल नहीं पाया गया – ‘वीआईपी’ नाम से संदर्भित व्यक्ति नोएडा का एक सामान्य नागरिक धर्मेंद्र कुमार था।फिर भी, विपक्षी दल (कांग्रेस, यूकेडी आदि) और सामाजिक संगठन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। देहरादून के परेड ग्राउंड में भी आज इसी मुद्दे पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए, जहां पुलिस के साथ नोकझोंक की खबरें आईं।प्रदर्शनकारी चेतावनी दे रहे हैं कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो 11 जनवरी को उत्तराखंड में चक्का जाम किया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now