मंगलवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में उस वक्त मातम छा गया, जब पोंडा इलाके में एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए।जैसे ही हादसे की खबर फैली, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और राहत टीमें मौके पर दौड़ीं। मलबे से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ की हालत बेहद नाज़ुक है।घर से
सफर पर निकले थे, कोई वापस नहीं लौटा।
परिवार वाले बेसुध हैं, किसी को यकीन नहीं हो रहा कि कुछ ही घंटे पहले हंसते-मुस्कराते चेहरे अब हमेशा के लिए खामोश हो गए।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इतना तय है कि एक और सड़क हादसा कई घरों को उजाड़ गया।






