Home / Events / चित्रकूट-मऊ नगर पंचायत में चला अतिक्रमण हटाओ अभियानः सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे

चित्रकूट-मऊ नगर पंचायत में चला अतिक्रमण हटाओ अभियानः सड़क चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे

चित्रकूट। मऊ तहसील क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मऊ नगर पंचायत के बस स्टैंड, मिश्रा होटल के आगे, बाजार रोड, ब्लॉक मार्केट और जमुना रोड से अवैध कब्जे हटाए गए। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राम ऋषि रमन की देखरेख में जेसीबी मशीनों का उपयोग करके की गई।
एसडीएम राम ऋषि रमन ने बताया कि जमुना रोड को नेशनल हाईवे से जोड़कर कौशांबी जनपद से होते हुए महिला पुल के माध्यम से प्रयागराज तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इसी क्रम में मार्ग में आ रहे सभी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।
अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश के बाद कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लिए थे। आज शेष बचे अतिक्रमण को जेसीबी मशीन लगाकर हटाया गया।अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी जगह से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें। चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो चालान काटा जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर पंचायत की गाड़ियां लाउडस्पीकर के माध्यम से इस संबंध में प्रचार-प्रसार भी कर रही हैं।इस अभियान के दौरान मऊ थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारी और अधिकारी, नगर पंचायत की पूरी टीम और लेखपाल संगम पाल मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम में सहयोग किया।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now