झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालरापाटन। गिदौर स्थित मेघवाल छात्रावास में रविवार को समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा वर्ग और छात्रावास प्रबंधन समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रावास के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति, भविष्य की योजनाएं और संगठन संरचना को मजबूत करने पर केंद्रित रहा।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बड़ा निर्णय लेते हुए कहा गया कि जब तक छात्रावास का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक जिलाध्यक्ष के चुनाव नहीं कराए जाएंगे। ज़ब तक जिलाध्यक्ष भगीरथ जी वर्मा ही रहेंगे समाजजनों ने स्पष्ट किया कि समाज और छात्रों के हित सर्वोपरि हैं और पहले आधारभूत सुविधाएं एवं निर्माण कार्य पूर्ण होंगे तभी संगठनात्मक चुनाव आगे
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर माहौल, संसाधन और सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समाज के युवाओं ने भी छात्रावास विकास कार्य में सहयोग देने की सहमति जताई।
बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए तथा आगामी दिनों में कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मॉनिटरिंग कमेटी गठन पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







