Home / News / बलिया वाया रसड़ा होते हुए संचालित किया जाय आनंद बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस…

बलिया वाया रसड़ा होते हुए संचालित किया जाय आनंद बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस…

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया जनपद के रसड़ा नगर के ठाकुरबाड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजती जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को रेलमंत्री भारत सरकार के नाम पत्रक रसड़ा रेलवे स्टेशन मास्टर को सौंप कर आनंद बिहार टर्मिनल जो कोरोना काल के पूर्व बलिया से नई दिल्ली के लिए चलती थी का संचालन पुन: बलिया वाया रसड़ा होते हुए नई दिल्ली तक संचालन किए जाने की मांग की है ताकि बलिया सहित रसड़ा के लाखों की आबादी को दिल्ली जाना सुगम हो सके। पत्रक में कहा गया है कि बलिया की अति प्राचीन रसड़ा तहसील के व्यापारियों व अन्य लोगों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा कोरोना काल के पूर्व बलिया से नई दिल्ली के यह ट्रेन संचालित होती थी। लोगों के काफी प्रयास के बाद इस बंद ट्रेन का संचालन अब वर्तमान में निर्धारित स्टेशन बलिया से न कर मऊ जंक्शन से संचालित किया जा रहा है। जिससे बलिया सहित रसड़ा के व्यापारियों व अन्य जाने वाले यात्रियों में काफी निराशा व्याप्त है। पत्रक में कहा गया है कि रसड़ा क्षेत्र व्यापार व धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है और प्रतिदिन सैकड़ों लोग दिल्ली आते-जाते हैं किंतु इस मार्ग पर दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं होने से उन्हें काफी दुश्वारियां उठानी पड़ती है। आनंद बिहार टर्मिनल मऊ से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बलिया वाया रसड़ा होते हुए मऊ, नई दिल्ली तक संचालन किया जाना बेहद आवश्यक है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now