Home / Breaking News / सीतापुर में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, अफवाहों पर ध्यान न दें – जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर.

सीतापुर में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, अफवाहों पर ध्यान न दें – जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर.

रिपोर्ट अखिलेश गौतम

सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि जनपद में वर्तमान में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सोशल मीडिया पर चीनी की उपलब्धता को लेकर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान न दें। आमजन अपनी आवश्यकता के अनुसार खुले बाजार से चीनी प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि चीनी के थोक विक्रेताओं के स्टॉक की नियमित निगरानी एवं सत्यापन कराया जा रहा है। कार्यालय के आदेश दिनांक 07 अगस्त 2026 के क्रम में चीनी डीलरों को भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा प्रत्येक शुक्रवार को उपलब्ध स्टॉक की घोषणा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारियों, क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों/विपणन निरीक्षकों एवं मंडी सचिवों द्वारा विभिन्न तहसीलों में थोक विक्रेताओं के गोदामों का सत्यापन कराया गया।

सत्यापन का विवरण इस प्रकार है –
तहसील सदर में गौरव डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां 450 कुंतल तथा यश इंटरप्राइजेज के यहां 410 कुंतल।
तहसील महमूदाबाद में धनीराम ट्रेडिंग कंपनी, सदरपुर के यहां 29 कुंतल, आमिर ट्रेडिंग के यहां 125 कुंतल तथा न्यू इंडिया ट्रेडिंग के यहां 72 कुंतल।
तहसील बिसवां में रमेश स्टोर्स के यहां 453 कुंतल तथा सक्षम ट्रेडिंग कंपनी के यहां 350 कुंतल।
तहसील मिश्रिख में महेश्वरी ट्रेडिंग कंपनी के यहां 341.50 कुंतल, नैमिष अन्न भंडार के यहां 200 कुंतल, मां ग्यारसी ट्रेडिंग कंपनी के यहां 84.50 कुंतल तथा नैना ट्रेडर्स के यहां 230 कुंतल स्टॉक मिला।

उक्त सभी स्टॉक को भारत सरकार के संबंधित पोर्टल पर फीड करा दिया गया है। सत्यापित प्रतिष्ठानों में कुल 2,744 कुंतल चीनी का स्टॉक उपलब्ध पाया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा जनपदवासियों से अपील की है कि अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और अनावश्यक खरीदारी व भंडारण न करें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now