मुजफ्फरनगर के डीएवी डिग्री कॉलेज में फीस के लिए कथित उत्पीड़न का दर्द आखिरकार उज्ज्वल राणा की जान ले गया। 20 साल का यह छात्र आत्मदाह के बाद जिंदगी और मौत से जूझता रहा, लेकिन इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उज्ज्वल के निधन के बाद इलाके में गुस्से की लहर दौड़ गई। लोगों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे पुलिस और प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा।घटना के बाद कार्रवाई तेज हुई है। पुलिस ने कॉलेज के प्रबंधक, प्राचार्य, पीटीआई, एक दरोगा और दो सिपाहियों के खिलाफ धमकी और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने डीएम और एसएसपी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए।
यूपी में फीस उत्पीड़न का दर्द: वीडियो में छात्र ने सुनाई आखिरी कहानी, फिर…..






