झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ अग्रसेन विकास परिषद द्वारा अग्रवाल समाज का दो दिवसीय परिचय सम्मेलन कराया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गर्ग ,महामंत्री मनोज गर्ग एवम संरक्षक महेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि रविवार को मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें अग्रवाल समाज का दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 20 एवम 21 दिसम्बर शनिवार व रविवार को होटल कृष्णा पैलेस में कराना तय हुआ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यसवंत सिंघल एवम महिला राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भावना अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का संयोजक भुवनेश अग्रवाल मिस्टिन रिसोर्ट एमडि, डॉ सुरेंद्र गर्ग को बनाया गया।
इस परिचय सम्मेलन में पूरे भारत से प्रविष्टियां ली जायगी ,और सभी जगह से प्रत्याशी इस परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेने आएंगे। झालावाड़ अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष पुखराज जी जैन,परिषद परिवार की महिला सम्भगिया उपाध्यक्ष नीलेश जैन ने बताया कि इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हम काफी कुछ नया करने का प्लान किया ताकि रिश्ते ज्यादा तय हो सके और लोगो का आना सार्थक हो सके ।इस मीटिंग में निर्मल अग्रवाल टेंट वाले, महिला जिला महामंत्री अनिता बंसल,संतोष गुप्ता, कमल जैन,वैध प्रकाश बंसल ,मोहन गुप्ता,सुनीता जिंदल एवम समस्त कार्यकरणी के सदस्य उपस्थित रहे।







