दिल्ली और एनसीआर की हवा इन दिनों ज़हर बन चुकी है। पराली जलाने और वाहनों से निकलने वाले धुएं ने राजधानी की सांसें थाम दी हैं। पीएम2.5 का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और लगातार चौथे दिन हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। इस बढ़ते प्रदूषण से परेशान दिल्लीवासी अब सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को इंडिया गेट पर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने और प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सख्त नीतियां बनाने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान दिल्ली की रहने वाली नेहा ने एएनआई से कहा, “यह समस्या कोई नई नहीं है, हम पिछले 10 सालों से इसे झेल रहे हैं, लेकिन सरकारें सिर्फ वादे करती हैं, कार्रवाई नहीं। यह हमारे स्वास्थ्य और अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। अब वक्त आ गया है कि सरकार जागे और दिल्ली को सांस लेने का हक वापस दे।”
दिल्ली वालों के सब्र का टूटा बांध इंडिया गेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारी भारी पुलिस बल तैनात हिरासत में….






