Home / Events / अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने पुलिस लाइन स्थित स्टोर रूम का निरीक्षण किया

अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने पुलिस लाइन स्थित स्टोर रूम का निरीक्षण किया

चित्रकूट – आज दिनांक 25.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट स्थित स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी सामानों बॉडी प्रोटेक्टर,डण्डा,हेलमेट,टेबल,कुर्सी,मेज,रस्सी आदि का मिलान कराकर सामानों को श्रेणियों के अनुसार अलग अलग रखने,अक्सर इस्तेमाल होने वाले सामानों को आसानी से पहुँचने वाली जगह पर रखें। फर्श को हमेशा साफ रखें और किसी भी तरह की गंदगी को तुरन्त हटवाये ।अवावश्यक सामानों कण्डम सामानों की सूची तैयार कर अलग स्थानों पर रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now