Home / News / एसआईआर अभियान में सौ प्रतिशत कार्य करने पर 49 बीएलओ को किया सम्मानित

एसआईआर अभियान में सौ प्रतिशत कार्य करने पर 49 बीएलओ को किया सम्मानित

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

समस्त बीएलओ स्वप्रेरणा से अच्छा कार्य करें- जिला निर्वाचन अधिकारी

झालावाड़ 25 नवम्बर। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एस.आई.आर.) के तहत गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट एवं सौ प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने 49 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) ने बूथ लेवल अधिकारियों के सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एस.आई.आर.) का कार्य राष्ट्रीय महत्व का काम है इस कार्य को गर्व के साथ स्वप्रेरणा से करना चाहिए। उन्होंने सम्मानित बीएलओ को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि जो बीएलओ कार्य में पीछे चल रहे है उनके कार्य में सहयोग करें ताकि सभी बीएलओ का कार्य समय से पूर्व पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भली-भांति से करना चाहिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अत्तिरिक्त जिला कलक्टर) अनुराग भार्गव, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ अभिषेक चारण भी उपस्थित रहे।

यह बूथ लेवल अधिकारी हुए सम्मानित
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) ने इस दौरान कैलाश चन्द्र कुमार, चन्द्र शेखर व्यास, कमलेश, अनुज कुमार गौड़, सुभाष दांगी, विरेन्द्र कुमार, प्रभुलाल, नारायण सिंह, जगदीश चन्द, घनश्याम, भरत सिंह मीणा, श्रीचन्द लोधा, जगदीश चन्द बैरवा, घनश्याम लोधा, कमलेश कुमार लोधा, राम दयाल शर्मा, शंकर सिंह, नारायण सिंह, सौरभ मकवाना, बाबूलाल शर्मा, विक्रम बलाई, गोपाल लाल राठौर, सुरेश सिंह, चेनसिंह नागर, कन्हैया लाल बैरवा, दुर्गालाल दांगी, महेश कुमार, दयाराम मेघवाल, रघुनाथ वर्मा, किशोर कुमार व्यास, लेखराज नागर, शम्भूलाल भामी, भोजराज गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, राजेन्द्र कुमार मीणा, हर्षित कुमार बैरागी, हामिद खान, भूरालाल मीणा, बीरम चन्द धोबी, बद्रीलाल मेवाडा, राकेश कुमार पोटर, धूलीचन्द लोधा, मुकेश कुमार लोधा, कैलाश चन्द लोधा, मुकेश कुमार, महेन्द्र कुमार, रामबिलास, चेनसिंह, सत्यनारायण गौड़ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now