झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
अभाविप झालावाड़ जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ परिसर इकाई की सत्र 2025 -26 घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री हर्षित जैन ने की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हर्षित जी शर्मा ने परिषद की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों तथा छात्र हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्रों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
जिला विस्तारक श्री निलेश मेनारिया ने संगठन की कार्य पद्धति के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया झालावाड़ नगर मंत्री हर्षित जैन ने महाविद्यालय इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषणा करते हुए विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया। महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष श्री शिखर सिंह हाड़ा व इकाई सचिव उत्कर्ष कश्यप की घोषणा के बाद उपस्थित छात्रों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।






