Home / National / जहरीले सांप के काटने से महिला की मृत्यु हो गई….

जहरीले सांप के काटने से महिला की मृत्यु हो गई….

जिले के गंगधार उपखंड के खसरू खेड़ी गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक महिला की कृषि कार्य करते समय जहरीले सांप के काटने से मृत्यु हो गई। शनिवार को कमल कुंवर पत्नी मांगू सिंह जाति राजपूत आयु 55 वर्ष अपने खेत पर कृषि कार्य कर रही थी इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे अचानक जहरीले सांप ने महिला को काट लिया, जिसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चौमहला लेकर आए। जहां इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। वहीं चिकित्सा अधिकारी द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।

चौमहला, झालावाड़ से सीताराम वर्मा की रिपोर्ट _

Tagged:
[post-views]
Share
Now