Home / News / संभाग आयुक्त अनिल अग्रवाल द्वारा ने किया परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

संभाग आयुक्त अनिल अग्रवाल द्वारा ने किया परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़ अग्रसेन विकास परिषद के अध्यक्ष रोहित गर्ग वरिष्ट उपाध्यक्ष यशवंत सिंघल ने बताया झालावाड़ में 20 एवं 21 दिसंबर 2025 शनिवार एव रविवार को दो दिवसीय अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होटल कृष्णा पैलेस झालावाड़ में किया जा रहा है आयोजन समिति के संयोजक महेंद्र कुमार अग्रवाल, डॉ सुरेन्द्र गर्ग ने बताया परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया गया एवं मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया इसी दौरान कोटा में समाज के गणमान्य लोगों से संपर्क कर समय पर युवक युवतियों के परिचय फॉर्म जमा करने हेतु निवेदन किया कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री मनोज गर्ग झालावाड़ अग्रवाल समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल अग्रवाल , कोटा के सुरेंद्र अग्रवाल प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे

Tagged:
[post-views]
Share
Now