Home / National / अभिषेक हत्याकांड का खुलासा हिंदूवादी नेत्री ओर महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडे और उनके पति निकले…..

अभिषेक हत्याकांड का खुलासा हिंदूवादी नेत्री ओर महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडे और उनके पति निकले…..

अलीगढ़ के युवा व्यापारी और टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिसमे मुख्य आरोपी शूटर मोहम्मद फजल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि हत्या हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडे और उनके पति अशोक पांडे के इशारे पर की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से इस हत्याकांड को उजागर किया। घटना 26 सितंबर को खेरेश्वर चौराहे पर हुई थी, और अब तक इस मामले में कई अहम सुराग सामने आए हैं।

हत्या के पीछे का खेल और सुपारी का खुलासा
पुलिस ने बताया कि हत्या के लिए फजल को तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से एक लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि अभिषेक गुप्ता और पांडे दंपति के बीच पहले से ही विवाद था। परिवार का आरोप है कि पांडे दंपति ने लंबे समय से अभिषेक और उनके परिवार पर दबाव बनाया और उन्हें परेशान किया। पुलिस ने इस मामले में शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अशोक पांडे पहले ही जेल में हैं।

साथ ही बता दे की पूजा शकुन पांडे अलीगढ़ की विवादित राजनीतिक और धार्मिक नेता मानी जाती हैं। वे हिंदू महासभा की प्रमुख हैं और निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर भी कही जाती हैं। पहले वे गणित की टीचर थीं, लेकिन बाद में संन्यास लेने का फैसला किया। उनके पति अशोक पांडे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। फिलहाल पूजा शकुन पांडे और एक अन्य शूटर अब भी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now