देहरादून में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गयी घटना बुधवार सुबह की है। तिब्बती मार्केट में अज्ञात लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर फरार हो गए। आनन-फानन में घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन (40) के रूप में हुई है।
आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।






