Home / News / श्री महर्षि वाल्मीकि आश्रम में चल रहे विकाश कार्यों वा प्रस्तावित कार्यों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की बैठक में समीक्षा बैठक हुई संपन्न_

श्री महर्षि वाल्मीकि आश्रम में चल रहे विकाश कार्यों वा प्रस्तावित कार्यों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की बैठक में समीक्षा बैठक हुई संपन्न_

रिपोर्ट संजय मिश्रा


_
चित्रकूट- आज दिनांक 04/9/2025 को पूर्व सूचना के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में श्री महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से निर्माणाधीन कार्यों, प्रस्तावित कार्यों जैसे रोपवे का निर्माण,गौशाला निर्माण,संकृत महाविद्यालय,एटीएम मशीन की स्थापना कराए जाने,परिक्रमा पथ निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।साथ ही जो विकास कार्य प्रस्तावित हैं उनके बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया_।
आने वाली शारदीय नवरात्रि को लेकर आश्रम परिसर में प्रकाश की व्यवस्था वा पेयजल की व्यवस्था दुरस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
इस बैठक में जिलाधिकारी जनपद चित्रकूट,अपर जिलाधिकारी चित्रकूट,प्रभागीय वनाधिकारी जनपद चित्रकूट,परियोजना प्रबंधक बांदा,परियोजना प्रबंधक सी एंड डी 0एस0 यूनिट 48 महोबा,वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास जी,धीरेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now