Home / News / अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी रवि कुमार को सौंपा गया पत्रक

अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी रवि कुमार को सौंपा गया पत्रक

रसड़ा में भी बंद रहीं दवा की दुकानें, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया जनपद के रसड़ा में भी आल इंडिया आर्गेनाजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर पर बुधवार को रसड़ा में मेडिकल की दुकानें भी बंद रहीं जिससे मरीजों को दवा के लिए दर-दर भटकना पड़ा। मेडिकल दुकानदार सुबह से ही अपनी-अपनी दुकानें बंद कर आनलाइन ई-फार्मेसियों के अवैध संचालन और बड़े कारपोरेट्स द्वारा अपनाई जा रही प्रिडेटरी प्राइसिंग के विरोध में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रसड़ा तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां पर अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी रवि कुमार को पत्रक सौंपा गया। पत्रक में चेताया गया है कि यदि मांगों पर तत्काल सरकार अमल नहीं करती है तो मेडिकल दुकानदार आर-पार की लड़ाई को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी। इस अवसर पर काफी संख्या में मेडिकल स्टोर के संचालक मौजूद रहे।

[post-views]
Share
Now