Home / News / फतेहपुर में पटाखा मार्केट में भयानक धमाका, 70 दुकानें जलकर राख – दिवाली से पहले …..

फतेहपुर में पटाखा मार्केट में भयानक धमाका, 70 दुकानें जलकर राख – दिवाली से पहले …..

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार को एमजी कॉलेज मैदान स्थित अस्थायी पटाखा मार्केट में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते करीब 70 दुकानें और 50 बाइकें जलकर राख हो गईं। आग में लगभग 3 करोड़ रुपये के पटाखे स्वाहा हो गए।
सूत्रों के मुताबिक हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। त्योहारों पर आमतौर से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन पुलिस प्रशासन के लापरवाही से यह घटनाएं हर त्यौहार पर होते हैं पुलिस ध्यान ही नहीं देती है पटाखे को लेकर वह स्तंभ बाजारों से बाहर बेचना होता है लेकिन पुलिस इन लोगों से मिलकर मार्केट में ही पटाखे बेचने की इजाजत दे देती है जिसका परिणाम इस तरह की घटनाएं होती हैं

Tagged:
[post-views]
Share
Now