Home / News / बखरी में शनिवार को लगेगा जनता दरबार, मंत्री संजय पासवान सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं

बखरी में शनिवार को लगेगा जनता दरबार, मंत्री संजय पासवान सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं

रिपोर्ट – चंद्रकिशोर पासवान

बिहार के बखरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खबर है। शनिवार को बखरी प्रखंड सभागार में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह बखरी विधायक संजय पासवान जनता दरबार लगाएंगे। इस दौरान क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के सामने रख सकेंगे।
जनता दरबार में एसडीओ, बीडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।बखरी विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें। प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि “आपकी समस्या, हमारी जिम्मेदारी” के तहत हरसंभव समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now