ब्यूरो चीफ नीरज माहेश्वरी
अलवर राजस्थान
अलवर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर एवं जिला कलेक्टर अलवर एवं श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर योगेंद्र शर्मा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल अलवर द्वारा सरिस्का के टहला क्षेत्र में संचालित होटल बीहड होटल टहला में खाने में कीड़े निकलने की शिकायत पर उक्त होटल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उक्त होटल पर उनका अपडेटेड फूड लाइसेंस लगा हुआ नहीं पाया गया फ्रिज में वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक साथ रखे हुए पाए गए संचालक के पास उनके कार्मिकों का मेडिकल सर्टिफिकेट, काम में लिए जा रहे हैं पानी की वॉटर टेस्ट रिपोर्ट, एवं पेस्ट कंट्रोल की रिपोर्ट नहीं पाई गई जिसके लिए उक्त होटल के मैनेजर को इंप्रूवमेंट नोटिस दिया जाकर उक्त कमियों में 15 दिनों में सुधार कर कार्यालय को सूचित करने के लिए पाबंद किया गया अगर उक्त होटल द्वारा 15 दिनों में पाई गई कमियों में सुधार नहीं किया जाता है तो उनके लाइसेंस को निरस्तीकरण की कार्रवाई की जावेगी उक्त होटल से मिर्च पाउडर अरहर की दाल एवं कॉर्नफ्लेक्स का नमूना जांच हेतु लिया जाकर प्रयोगशाला भिजवाया गया जांच रिपोर्ट आने पर जांच रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जावेगी,
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, जय सिंह यादव, विश्व बंधु गुप्ता एवं अशोक लखेरा मौजूद रहे








