ब्यूरो चीफ नीरज माहेश्वरी
अलवर राजस्थान
राजगढ (अलवर)
टहला उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोला का बास में तेज गति से आए अंधड़ और बारिश से एक किसान का पोली हाउस क्षतिग्रस्त हो गया।
राजेंद्र मीणा ने बताया कि भौती देवी का पॉलीहाउस हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा सब्सिडी के माध्यम से बनाया गया था।
मौसम में सभी तरह की फसल तैयार करने के लिए पाली हाउस का निर्माण करवाया गया था परंतु अंधकार ने एक झटके में ही सारे पॉलीहाउस को दो हिस्सों में बांट दिया जिससे उनके द्वारा की गई फसल भी नष्ट हो गई आर्थिक मुआवजा दिया जाए घटना कल शाम की है जिसमें भोती देवी मीणा का पोली हाउस बुरी तरीके से फट गया है।







