कासगंज के गंजडुंडवारा स्थित जेडएस पैलेस में जहां कुछ देर पहले तक ढोल-डीजे की धुनों पर लोग झूम रहे थे, वहां अचानक एक दर्दनाक हादसे ने सब कुछ थाम दिया। तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई और खुशियों से भरा माहौल पल भर में चीख-पुकार और कोहराम में बदल गया। हादसे की खबर सुनते ही शादी की सभी रस्में रोक दी गईं और हर चेहरा गम में डूब गया।
बाद में दुल्हन दीक्षा को परिवार के साथ नगला मंशा ले जाया गया, जहां बेहद सादगी और भारी मन से फेरे और बाकी रस्में पूरी की गईं। जिस शादी की शुरुआत खुशियों और हंसी से हुई थी, उसका अंत आंसुओं और गहरे दुख के बीच हुआ।






