चार बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पूनम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि जेल में उसके पहले दिन के दौरान उसके व्यवहार में जरा-सी भी पछतावे की झलक दिखाई नहीं दी। पुलिस और जेल स्टाफ दोनों उसके ठंडे और बेपरवाह रवैये से हैरान हैं।जानकारी के मुताबिक, जेल पहुंचते ही मेडिकल चेकअप के बाद उसे महिला बैरक में शिफ्ट किया गया। पूछताछ के दौरान भी वह सामान्य और स्थिर नजर आई। न अफसोस, न गिल्टी उसके चेहरे पर किसी तरह की भावनाएं नहीं थीं।जेल सूत्रों ने बताया कि पूनम ने खाना भी बहुत कम खाया। उसने सिर्फ कुछ निवाले लेकर plate साइड में रख दी। स्टाफ द्वारा पूछे जाने पर उसने बस इतना कहा कि उसे भूख नहीं है। दिनभर वह चुपचाप कोने में बैठी रही, किसी से बातचीत करने की कोशिश भी नहीं की।अधिकारी मान रहे हैं कि उसके इस ‘नो रिग्रेट’ रवैये से जांच का एक नया एंगल खुल सकता है क्या वह मानसिक तनाव में है, या फिर वाकई उसे अपने किए गए हत्या जैसे जघन्य अपराध पर कोई अपराधबोध नहीं?फिलहाल पुलिस ने उससे दोबारा पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, जेल प्रशासन उसके व्यवहार पर लगातार नजर रख रहा है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।
4 बच्चों की हत्या पर भी नहीं पछतावा: जेल में पूनम का पहला दिन सबको चौंकाने वाला….






