Home / News / स्नेहा हत्याकांड के विरोध में निकाला गया कैंडिल मार्च

स्नेहा हत्याकांड के विरोध में निकाला गया कैंडिल मार्च

रिपोर्ट चंद्रकीशोर पा०

नावकोठी. खगड़िया जिले के अलौली थाने के बुधौरा निवासी इंटर की छात्रा 16 वर्षीय स्नेहा कुमारी की अपराधियों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी.इस घटना के विरोध में प्रखंड मुख्यालय के बाजार में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार के नेतृत्व में युवाओं और छात्रों ने संयुक्त रूप से कैंडिल मार्च का आयोजन किया.यह मार्च मुख्य बाजार में निकाली गयी.जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा ने कहा यह घटना बेहद घृणित है. सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा है.कुकर्मी का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए.आशीष कुमार ने घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि
आखिर कब तक बेटियों पर अत्याचार होगी.मौजूदा सरकार के शासन काल में बेटियां असुरक्षित है.एसआईटी जांच की मांग करते हैं.दोषियों को स्पीडी ट्रायल कर फांसी की सजा दी जाय.इस मार्च में धर्मवीर भारती,बबलू कुमार काबुली,अंकित कुमार,योगेंद्र चौधरी,सन्नी कुमार,चमन,वीरेंद्र जायसवाल,सोनू ,राजू, महेश महतो,अमन,रमण सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र शामिल थे.

Tagged:
[post-views]
Share
Now