Home / News / ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल: सुबह मृत मिले भाई-बहन….

ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल: सुबह मृत मिले भाई-बहन….

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड अब जानलेवा साबित होने लगी है.एक दिल दहला देने वाली घटना में, ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली.बताया जा रहा है कि परिवार ने रात में ठंड से राहत पाने के लिए कमरे के अंदर अंगीठी जलाई थी.सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा — अंदर भाई और बहन अचेत पड़े थे.तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई.जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी.वहीं, बच्चों के पिता जावेद और मां शाहिस्ता की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं.प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमरे के अंदर अंगीठी जलाने से जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) फैल गई, जिससे दम घुटने के कारण बच्चों की मौत हुई.पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि ठंड से बचने के लिए घर के अंदर अंगीठी या कोयले की भट्ठी जलाना कितना खतरनाक हो सकता है.

Tagged:
[post-views]
Share
Now