पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार सुबह एक टीवी एंकर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका जुनेजा के रूप में हुई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रियंका ने खुदकुशी क्यों कि इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। प्रियंका कई निजी चैनल में काम कर चुकी हैं, मौजूदा समय में वह हरियाणा के एक यूट्यूब चैनल में एंकर के रूप में कार्यरत थीं।

पुलिस प्रियंका के परिजनों से पूछताछ कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका ने 13 जून 2020 को फ़ेसबुक पर अपना आखिरी बुलिटिन पोस्ट किया था।
वहीँ, प्रियंका की मौत पर अब कई सवाल खड़े हो गये हैं पुलिस इस मामले की जांच के लिए अभी कई लोगों से बातचीत कर रही है और आगे पूछताछ के लिए प्रियंका के दोस्तों को भी संपर्क किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि प्रियंका जुनेजा हरियाणा के एक प्राइवेट न्यूज़ चैनल में काम करती थी। उससे पहले भी प्रियंका कई मीडिया हाउस के साथ काम कर चुकी थी। वहीँ अब पुलिस परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है जिससे पता चला है कि प्रियंका अपनी नौकरी को लेकर काफी परेशान थी।