राजधानी रांची में कोरोना का कहर, 84 लोग कोरोना से संक्रमित।

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1000 के पार कर गया है। शुक्रवार को रांची में राज्‍यभर में सबसे अधिक 84 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। यहां बड़ी संख्‍या में पुलिस वाले कोरोना की चपेट में आए हैं। रांची के एसएसपी कार्यालय और आवास पर इस खतरनाक वायरस का चौतरफा अटैक हुआ है। आज 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर बोकारो में एएसपी समेत कई पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
झारखंड में शुक्रवार को 376 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। आज राजधानी रांची में 84, जमशेदपुर में 78 नए मामले सामने आए हैं। गढ़वा में 57 और लोहरदगा में 20 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7626 पार कर गया है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 7 मरीज की मौत हुई है। मृतक 85 वर्ष का वृद्ध दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रस्‍त था। राज्‍य में अबतक कोरोना से 88 मौतें हो चुकी हैं।
आज के ताजा मामलों में जमशेदपुर में 78, गढ़वा में 57, हजारीबाग में 30, धनबाद में 26, रामगढ़ में 25, कोडरमा में 17, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम में 16, सिमडेगा में 12, लोहरदगा में 10, सरायकेला में नौ, गिरिडीह में छह, दुमका में चार, गोड्डा तथा पलामू में तीन-तीन, गुमला व पाकुड़ में दो-दो दो तथा चतरा तथा बोकारो में एक नए मरीज मिले।
झारखंड में 376 कोरोना पॉजिटिव मिले शुक्रवार को, आज 07 मौत

  1. रांची : 84
  2. गढ़वा : 57
  3. हजारीबाग : 30
  4. धनबाद : 26
  5. रामगढ़ : 25
  6. जमशेदपुर : 78
  7. लोहरदगा : 20
  8. साहिबगंज : 16
  9. सिमडेगा : 12
  10. पश्चिम सिंहभूम : 16
  11. कोडरमा : 17
    12.सरायकेला खरसावां : 09
  12. दुमका : 04
Share
Now