खोदावंदपुर बेगूसराय।प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण चिकित्सक द्वारा सुई दिए जाने से एक वृद्ध महिला की तत्क्षण मौत हो गयी। उसका पति चिल्लाता रहा “डॉक्टर साहेब की भेलै यौ” डॉक्टर सहाब उसकी एक न सुनी और झोला उठाया वाइक से फरार हो गया। घटना बेगमपुर गांव में बुधवार की दोपहर घटी। मृतिका वृद्ध महिला दौलतपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 3 बेगमपुर निवासी जिलेबी दास का 65 वर्षीय पत्नी अदुलिया देवी थी। घटना के बावत जिलेबी दास ने बताया कि उसके पत्नी की तबियत खराब हो गयी। जिसको लेकर उसने नुरूल्लाहपुर वार्ड 5 निवासी रामनारायण राम के ग्रामीण चिकित्सक पुत्र उमेश राम को अपनी पत्नी के इलाज के लिए बुलाया। वह वाइक से उसके घर पर आया और देखकर अदुलिया देवी को एक सुई लगा दिया। सुई लगाते ही उसके मुंह से गोंज पोटा चलने लगा। जबतक वह कुछ समझ पाता डॉक्टर झोला झपटा समेटने लगा। उसने डॉक्टर साहब से पूछा डाक्टर साहेब ई की भेलै यौ ? डाक्टर ने उसे एक भी जबाब नही दिया और अपना वाइक लेकर भाग गया। जिलेबी दास ने बताया कि उसका बेटा प्रदेश रहकर मेहनत मजदूरी करता है गुरुवार को वह आ रहा है। उसके बाद ही कुछ किया जाएगा। तबतक शव उसी तरह पड़ा रहेगा। मृतिका के एक पुत्र सियाराम दास व दो पुत्री क्रमशः मंजू देवी, ममता देवी वर्तमान में है। जबकि एक पुत्र सीताराम दास की मृत्यु 15 वर्ष पहले हो चुकी है। महिला की मौत से उसके दोनों पुत्री शव से लिपट कर दहाड़ मारकर रो रही थी।
ग्रामीण चिकित्सक की सुई से वृद्ध महिला की मौत।
