Home / News / ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर चर्चा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में सदस्यता अभियान और पत्रकार हितों पर चर्चा

(दीपक यादव हमीरपुर)

( सुमेरपुर हमीरपुर) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिलास्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कस्बे के प्रकाश लाज में संपन्न हुयी। मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष यूनुस खान मौजूद रहे। बैठक में सदस्यता अभियान समय पर पूर्ण कराने के साथ विगत दिनों स्थाई समिति की बैठक में बगैर जांच के पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज करने के आदेश दिए जाने पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।
सोमवार को जिला अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में शामिल मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष यूनुस खान ने कहा कि प्रांतीय निर्देश पर 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक सदस्यता अभियान पूर्ण करना है। सभी तहसील अध्यक्ष ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को संगठन का सदस्य बनाएं। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विगत दिनों संपन्न हुई स्थायी समिति की बैठक में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बगैर समिति की जांच के पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज करने के आदेश दिए हैं। संगठन उनके आदेश का आभार जताता है।
विशिष्ट अतिथि मंडल उपाध्याय मुनीर खान ने कहा कि सभी लोग संगठन को मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी से कार्य करते हुए जनहित की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उजागर करें। इससे समाज का हित होगा और समाज में पत्रकारों के प्रति सम्मान का भाव पैदा होगा। संचालन जिला महासचिव नंदकिशोर यादव ने किया।
बैठक में जिला कमेटी के संतोष चक्रवर्ती, सोनू चौधरी, राजेश अवस्थी, जितेंद्र यादव, हरीशराज चक्रवर्ती, हिमांशु गुप्ता, दीपक यादव, सुबोध गुप्ता, नवल किशोर, धर्मेंद्र प्रजापति, किशन साहू, दीपक खंगार आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now