Home / News / दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, 7 अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार, 7 अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाना क्षेत्र के रोड नंबर आठ से गिरफ्तार किया। आरोपियों को रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को डायल-112 के माध्यम से इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधारीपुर में आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवानी वर्मा (21) पत्नी वीरेंद्र के शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की। शिवानी की शादी 27 अप्रैल को गिरधारीपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र अशोक के साथ हुई थी।
मृतका के भाई सुमित वर्मा निवासी शांति विहार, थाना सुभाषनगर की तहरीर पर पुलिस ने पति वीरेंद्र समेत आठ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में दहेज उत्पीड़न और दहेज से संबंधित मृत्यु के आरोपों के तहत बीएनएस की धारा 85/80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
12 अक्टूबर को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी तृतीय नगर के निर्देश पर इज्जतनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति वीरेंद्र पुत्र अशोक, ससुर अशोक पुत्र दुर्गाप्रसाद और सास मीना पत्नी अशोक निवासी ग्राम गिरधारीपुर, थाना इज्जतनगर, बरेली शामिल हैं।
इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक आफताब खान, महिला उपनिरीक्षक पायल, महिला मुख्य आरक्षी रेखा चौधरी, आरक्षी आशीष तोमर और रिजर्व आरक्षी रोहित कुमार शामिल रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now