Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

सऊदी अरब में सोमवार को नहीं दिखा ईद का चांद! भारत में 11 अप्रैल को ईद की …

पूरी दुनिया में ईद की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। इस बीच सोमवार को सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नहीं दिखा है। ऐसे में मंगलवार को भी रोजा रखा जाएगा और चांद के दीदार की कोशिश की जाएगी। सऊदी अरब में बुधवार 10 अप्रैल को ईद मनाया जाएगी

भारत समेत पूरी दुनिया में ईद की तैयारियां की जा रही हैं। लोग ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना है और दसवां महीना शव्वाल है। इसी महीने के पहले दिन को ईद मनाया जाता है। इस बीच आज सऊदी अरब में शव्वाल का चांद नहीं देखा गया है। इसका अर्थ यह है कि इस वर्ष रमजान 30 दिनों तक चलेगा। ऐसे में ईद बुधवार 10 अप्रैल को पड़ेगा। ईद के त्योहार को रमजान के पवित्र महीने में किए जाने वाले रोजे के अंत का प्रतीक भी माना जाता है

Share
Now