Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

मजदूर का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

बखरी/बेगूसराय/बेगूसराय। हरियाणा में हुई मजदूर की मौत के तीसरे दिन शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।दो महीने पूर्व बखरी प्रखंड क्षेत्र के बढ़िया गांव निवासी स्व.नंदलाल यादव के पुत्र 42 वर्षीय राम दुखित यादव मजदूरी करने के लिए हरियाणा। गये थे।जहां वो हरियाणा के नारनौल मंडी में पल्लेदारी कार्य कर रहा था।जहां गुरुवार देर रात अचानक कमरे में आग लग गई।इस दौरान अत्याधिक धुआं होने के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी। शनिवार सुबह एंबुलेंस से उनका शव पैतृक घर पहुंचा पत्नी पिंकू देवी व उनके बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Share
Now