UP: नई ऊर्जा के लिए फिर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सहारनपुर से आज शुरू होकर…..

यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रतीकों के सहारे वोटबैंक जोड़ने की भरपूर कोशिश करेगी। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर प्रदेश अध्यक्ष पुष्प अर्पित करेंगे। इसके जरिए सर्व धर्म समभाव का संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभावते हुए पार्टी कार्यालय वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद से गूंज उठा था, लेकिन अगले ही दिन पूर्व मंत्री अजय राय मदरसे से लेकर कबीरमठ में पहुंच गए। उन्होंने गुरुद्वारा में जाकर न सिर्फ सेवा की बल्कि चर्च में पहुंच कर पादरी से भी आशीर्वाद लिया। यूपी जोड़ो यात्रा में भी इसका पूरा ध्यान रखा गया है। यात्रा की शुरुआत के लिए सहारनपुर जिले का चयन करने के पीछे भी सियासी निहितार्थ हैं।

इन जिलों में जहां पार्टी के कई कद्दावर नेता हैं तो दूसरी तरफ प्रसिद्ध शाकुंभरी देवी हैं। यहां से यात्रा इसी जिले के गंगोह में रात्रि विश्राम करेगी। गंगोह में सौहार्द व प्रेम का संदेश देने वाले बाबा हरिदास व हजरत कुतबे आलम का पवित्र स्थल है। यात्रा के दौरान चौधरी चरण सिंह चौक, अंबेडकर पार्क, गांधी चौक, पटेल पार्क सहित विभिन्न महापुरुषों के नाम से बने स्थलों पर नुक्कड़ सभा करने की योजना के पीछे भी सियासी निहितार्थ हैं। खास बात यह है कि इन स्थलों पर मंच संचालन और अध्यक्षता संबंधित बिरादरी के वरिष्ठ लोगों को सौंपी गई है।

यूपी जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस नेताओं ने झोंकी ताकत
कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा बुधवार को सहारनपुर से शुरू होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मां शाकुंभरी के दर्शन कर यात्रा की शुरुआत करेंगे। उनके साथ प्रदेशभर के 307 नेता निरंतर बने रहेंगे। इसके अलावा संबंधित जिले के लोग भी जुड़ते जाएंगे। करीब 18 दिन चलने वाली इस यात्रा में 161 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं होंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी के ज्यादातर वरिष्ठ नेता मंगलवार शाम तक सहारनपुर पहुंच गए हैं

Share
Now