Join Us

Uttarakhand: अब नहीं लगाने पड़ेंगे कलेक्ट्रेट के चक्कर-घर बैठे होगे सारा काम-जानिए कैसे….

हर जगह कलेक्ट्रेट में लोगों को कई तरह के कामों के लिए रोजाना चक्कर काटने पड़ते हैं।हालांकि ऐसा भी होता है की कई बार लोगों के काम भी नहीं हो पाते हैं। और उनको वापस घर लौटना पड़ता है। लेकिन अब इस समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी आपको बता दे देहरादून जिले में कलेक्ट्रेट व्यवस्था शुरू हो गई है। जिसका शुभारंभ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया है।
उन्होंने कहा कि समय की मांग के अनुसार तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग जरूरी है, कलेक्ट्रेट प्रणाली से लोगों को सुविधा तो होगी ही साथ ही समय की बचत भी होगी तथा अनावश्यक कार्यालयों की भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। लोगों को अब कलेक्ट्रेट ऑफिस जाने से निजात मिल गई है। डीएम डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि इ-कलेक्ट्रेट प्रणाली का शुभारंभ स्मार्ट सिटी देहरादून, आईटीडीए और एनआईसी के सहयोग से किया गया। इसके तहत कलेक्ट्रेट के सभी अनुभाग इस प्रणाली से जोड़े गए हैं अब कलेक्ट्रेट के सभी अनुभवों में इस प्रणाली के माध्यम से कार्य किए जाएंगे राजस्व विभाग के फिल्ड कर्मी भी इसी तरह कार्य करेंगे। इससे पारदर्शिता के साथ ही अधिकारी और संबंधित कार्मिक के निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी तय रहेगी।

Share
Now