हर घर जन्मे कान्हा देखिए मथुरा वृंदावन में गली गली कान्हा धूम…..

मथुरा-वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आज मनाया जा रहा है।

यहां के प्रमुख मंदिरों में 7 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। इस मौके पर गली-गली हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही है।

जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। लल्ला के स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में वृंदावन के शाहबिहारी मंदिर में सेवायतों ने कान्हा का पंचामृत से अभिषेक किया। 

इस मौके पर वृंदावन की छटा देखने लायक है। वृंदावन में प्रेम-मंदिर पर भी जन्मोत्सव की तैयारियां पूर हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के मौके पर वृंदावन स्थित ठा. श्री बांके बिहारी जी मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

मंदिर दूधिया व रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। अपने आराध्य के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की छटा देखने के लिए लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। एक दिन पहले से ही श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

स्टेशन, बस स्टॉप सहित मंदिरों के सामने रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र है। 

Share
Now