देश के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में अगले चार दिन भारी,जानिए मौसम विभाग का अनुमान…

देश के अधिकतर पहाड़ी और मैदानी राज्यों में अगले चार दिन भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है। गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बता दें हिमाचल, उत्तराखंड,राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने सोमवार को भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

उत्तराखंड में मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और केरल को छोड़कर लगभग देश के अन्य सभी हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी दिल्ली के हालात—


दिल्ली में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के साथ ही जनजीवन भी सामान्य हो रहा है। रविवार को यमुना का जलस्तर घटकर 205.52 मीटर पर आ गया।

-नदी किनारे के निचले इलाकों में सभी स्कूलों को और दो दिन बंद रखने का आदेश दिया गया है। बाकी जगहों पर सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे।

असम की स्थिति —

असम के विश्वनाथ उपमंडल में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, राज्य में अभी भी 32,400 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।और 858 हेक्टेयर खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई है।

Share
Now