Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कोरोना संक्रमण के चलते-गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती….

  • भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं संबित पात्रा,
  • अकसर टीवी डिबेट को लेकर रहते हैं चर्चाओं में
  • संबित पात्रा मेडिकल फील्ड से भी जुड़े हैं, उनकी कोरोना रिपोर्ट आने का इंतजार
  • संबित पात्रा बतौर मेडिकल ऑफिसर दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल में सेवाएं दे चुके हैं

गुड़गांव. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना के लक्षण नजर आए हैं। उन्हें गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट पॉजटिव नहीं आई है।

हॉस्पिटल की तरफ से पात्रा की तबीयत के बारे में फिलहाल कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

इससे पहले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने के बाद भाजपा प्रवक्ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सूत्र ने कहा था कि भाजपा नेता में कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए।

पात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई न्यूज चैनल पर भाजपा के चेहरे के तौर पर दिखाई देते हैं। उन्होंने गुरुवार को भी कई ट्वीट किए हैं।

लोकसभा चुनाव हार गए थे संबित

इसके बाद संबित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बन गए। वह ओडिशा के रहने वाले हैं। उन्होंने 2019 में पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन बीजू जनता दल के उम्मीदवार पिनाकी मिश्र से हार गए थे।

Share
Now