Home / Breaking News / राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत बलिया में जिले के प्रथम फिलेटली क्लब का शुभारंभ

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत बलिया में जिले के प्रथम फिलेटली क्लब का शुभारंभ

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया दिनाँक 9 से 14 अक्टूबर तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान सोमवार को बलिया मंडल के समस्त डाकघरों में ‘फन विथ फिलेटली डे अत्यंत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया जिसके अंतर्गत पीएम केंद्रीय विद्यालय, बलिया में जिले के प्रथम फिलेटली क्लब का शुभारंभ राजीव कुमार श्रीवास्तव अधीक्षक डाकघर बलिया मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को फिलेटली हॉबी के संवर्धन हेतु डाक टिकट वितरित किए गए जनपद के सनबीम स्कूल, पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम केंद्रीय विद्यालय, जे जे . के. सरस्वती ज्ञान मंदिर, संत पुष्पा इंटर कॉलेज, डॉ. रामविचार रामरथी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, के. बी. पब्लिक स्कूल, बैरिया के कुल 1176 इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा ढाई आखर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए धरती माता की रक्षा एवं वचन हेतु अपने भावों को शब्दों में व्यक्त कियाI इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पत्र लेखन की परंपरा को प्रोत्साहित करना, अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना तथा पारंपरिक डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है| उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाता हैI इस अवसर पर किडजी स्कूल, बलिया एवं सन फ्लावर स्कूल रसड़ा के विद्यार्थी प्रधान डाकघर में उपस्थित हुए एवं डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से रूबरू हुए इसके अतिरिक्त, बलिया प्रधान डाकघर में ‘माई स्टाम्प’ (My Stamp) काउंटर भी स्थापित किया गया, कोई भी व्यक्ति अपना फोटोयुक्त डाक टिकट प्राप्त किया जा सकता हैI

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now