Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

लॉकडाउन में फंसे 5 साल के बच्चे ने की अकेले फ्लाइट यात्रा

कोरोना वायरस के चलते 2 माह से पूरी तरह से लॉकडाउन के बाद भारत में अब कुछ घरेलू उड़ानों के इजाजत दी गई है। कुछ उड़ाने दिल्ली से बेंगलुरु के लिए भी गई हैं। ऐसे में कर्नाटक में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से यात्री रवाना हुए हैं। अपने बेटे को लेने आई एक माँ ने बताया कि मेरा 5 साल का बेटा विहान शर्मा दिल्ली से अकेले यात्रा पर निकला है, वह 3 महीने बाद बेंगलुरु वापस आया है।

इधर, 25 मई से शुरू होने वाली मुंबई की फ्लाइट पर ग्रहण लग गया है। महाराष्ट्र सरकार की आपत्ति के बाद अग्रिम आदेश तक इसे निरस्त कर दिया गया है। सोमवार को दिल्ली की ही फ्लाइट आएगी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और जिला प्रशासन के अफसरों ने एयरपोर्ट का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं। एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा बल ने तय किया कि फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को पार्किंग से पोर्टिको के सामने बने शेड तक पैदल आना होगा। शेड में बड़ी कुर्सियों पर पहले बैठना होगा। इसके बाद एक-एक करके प्रस्थान कक्ष में इंट्री दी जाएगी। मेन गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग होगी।

Share
Now