जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान पीछे से मारी गोली गंभीर हालत ! देखें वीडियो……

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली चलने की आवाजें सुनाई देने के बाद आबे को रक्तरंजित हालत में देखा गया।

जापान लौट रहे हैं मौजूदा पीएम फुमियो किशिदा
जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा टोक्यो लौट रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वह जल्द पत्रकारों से बात कर सकते हैं। किशिदा यामागाटा में अभियान कार्यक्रम में थे।

42 वर्षीय संदिग्ध गिरफ्तार
शिंजो आबे पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42 वर्षीय संदिग्ध का नाम तेत्सुया यामागामी है

शिंजो आबे के लिए दुआओं का दौर शुरू
गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती शिंजो आबे के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। जापान में अमेरिका के राजदूत रैम एमेनुएल ने आबे के लिए प्रार्थनाएं की हैं। उन्होंने कहा, ‘हम दुखी और स्तब्ध हैं।’

देखें घटना के वक्त का वीडियो
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले का एक वीडियो सामने आया है।

Share
Now