
साहिबगंज:-देश में बढ़ती महंगाई से लोग परेशान है केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल हो गयी है।आने वाला चुनाव में भाजपा सरकार का तेल ही खेल कर देगा।क्योकि सरसो के तेल से लेकर डीजल पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गयी है।यह बात कांग्रेस के युवा नेता आदित्य यादव ने कही।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महगांई पर बिल्कुल ही नियंत्रण नही कर पा रही है।जिसके फलस्वरूप हर चीज महंगी ही नही बल्कि बहुत महंगी है।उन्होंने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार के लिए महंगाई से निपटना आसान नही होगा।श्री यादव ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार का खेल करने के लिए तेल ही काफी है।उन्होंने कहा कि आज डीजल पर पेट्रोल अपना शतक मारने के लिए तैयार है।तो वही कई जगह डीजल पेट्रोल शतक मारकर बेटिंग कर रहे है। युवा नेता आदित्य यादव ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि खाने वाले सरसो के तेल अभी कुछ साल पहले 60-70 हुआ करता था।लेकिन आज वह 190 रुपया किलो है और अपने दोहरे शतक को बेताब है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महगांई रोकने में पूरी तरह से फैल हो गयी है।आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले कहा था कि अच्छे दिन आएंगे।लेकिन कहा गए वह अच्छे दिन,इससे अच्छे दिन तो पहले ही थे कि कम से कम महगांई नियंत्रण में तो थी।गैस सिलेंडर,पेट्रोल,डीजल सरसो के तेल,खाद्य सामग्री सहित सभी कुछ बिल्कुल ही सस्ता था लेकिन जैसी ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो महगांई ने पैर पसारना शुरू कर दिया।श्री यादव ने कहा कि सही मायने में कहा जाए तो भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।