मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी का ऐलान- रिलायंस कर्मचारियों के वैक्सीन का खर्चा उठाएगी कंपनी….

देश में व्याप्त महामारी को खत्म करने के लिए जोरो-शोरो से टीकाकरण(Vaccination) अभियान किया गया है। बीते दिनों पीएम मोदी(PM Modi) ने भी वैक्सीन(vaccine) का दूसरा डोज लिया है। 28 दिनो बाद उनको इसका तीसरा डोज लगेगा। इसी बीच नामी रईश मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जो कि रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी है। उन्होंने के एक ऐलान कर लोगों को खुश कर दिया है। अपने ऐलान में नीता ने कहा कि रिलायंस के सभी वर्कर्स और उनके घरवालों का कंपनी अपने खर्च पर वैक्सीनेशन(Vaccination) करवाएगी। इस बात को सुनकर कंपनी के वर्कर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

क्या था नीता के शब्द

अपने ऐलान में नीता ने कहा कि, ‘’सभी के साथ से हम बहुत जल्द ही इस महामारी को खत्म करेंगे, लेकिन तब तक हमें सावधानी बरतनी होगी। हम अब इस लड़ाई के आखिरी चरण में हैं और हम जीतेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘’मुकेश अंबानी और मैंने फैसला किया है कि हम रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को फ्री में वैक्सीन मुहैया कराएंगे।’’ आगे नीता अंबानी ने वर्कर्स से कहा कि जिनको वैक्सीन लगवानी है, वो जल्द ही वैक्सीनेशन के लिए सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लें। इससे इस भयंकर महामहारी को हम पीछे छोड़ पाएंगे। बता दें कि मार्च में टीकाकरण का दूसरा चरण शुरु हुआ था।

इन्फोसिस-एक्सेंचर ने भी किया ऐसा ही दावा

केवल रिलायंस कंपनी ही नहीं बल्कि देश की दूसरी बड़ी सूचना प्रोद्यौगिकी कंपनी भी अपने कर्मचारियों को वैक्सीन लगाएगी और इसका खर्चा खुद वहन करेगी। बता दें कि अभी तक भारत में 1.77 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज मिल चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ो में गुरुवार शाम 7 बजे तक कुल 1,77,11,287 वैक्सीन की डोज दी गई हैं।  इनमें सबसे पहले 68,38,077 हैल्थकेयर वर्करों और 30,82,942 हैल्थकेयर वर्करों को दूसरी डोज दी गई है, तो वहीं 60,22,136 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली और 54,177 फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरी डोज दी गई है।

ऐलान में नीता ने कहा कि रिलायंस के सभी वर्कर्स और उनके घरवालों का कंपनी अपने खर्च पर वैक्सीनेशन करवाएगी। इस बात को सुनकर कंपनी के वर्कर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

Share
Now