Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के भाई राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन….

  • बॉलिवुड से एक और दुखद खबर आ रही है।
  • राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया है। राजीव कपूर 58 साल के थे।
  • खबर है कि सुबह हार्ट अटैक पड़ने के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राजीव कपूर का निधन हो गया है। राजीव कपूर शोमैन राज कपूर के बेटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी उम्र 58 साल थी। आपको बता दें कि राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था।

इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए थेरिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए।’

Share
Now