(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया)। श्री नाथ जी मठ, रसड़ा में रविवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चाँदनी गुप्ता, मिसेज पूर्वांचल एवं युवा समाज महिला नगर अध्यक्ष, रसड़ा ने उपस्थित होकर पूज्य माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर चाँदनी गुप्ता ने कहा कि माँ त्याग, तपस्या, ममता और संस्कारों की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं। धन्य हैं ऐसी पुण्यशाली माता, जिन्होंने अपनी कोख से ऐसे तपस्वी, धर्मनिष्ठ एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित महान व्यक्तित्व को जन्म दिया, जिनका जीवन जनसेवा, लोककल्याण और धर्म के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी महान मातृशक्ति के श्रीचरणों में शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। माँ का त्याग, समर्पण और दिए गए संस्कार सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा का वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय रहा। उपस्थित लोगों ने भी पूज्य माताजी को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।







