Home / News / मिसेज पूर्वांचल चाँदनी गुप्ता ने छठ महापर्व पर दिया शुभकामना संदेश

मिसेज पूर्वांचल चाँदनी गुप्ता ने छठ महापर्व पर दिया शुभकामना संदेश

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा, बलिया। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मिसेज पूर्वांचल एवं युवा समाज महिला नगर अध्यक्ष चाँदनी गुप्ता ने क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों एवं नगरवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा हमारी आस्था, परंपरा, संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह महापर्व हमें स्वच्छता, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी व्रती महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने समस्त नगरवासियों से छठ घाटों पर स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने और पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now